अखिलेश के नाम पर मांगी थी 40 लाख रुपये की लेवी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट के रेड्डी कंपनी के प्रबंधक रघुराम रेड्डी से 40 लाख रुपये की लेवी मांगने के आरोपी केरेडारी के मनोज ठाकुर (पिता-अकल ठाकुर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी जमशेदपुर के कदमा से हुई. आरोपी जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के नाम से 40 लाख रुपये की […]
विज्ञापन
हजारीबाग : आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट के रेड्डी कंपनी के प्रबंधक रघुराम रेड्डी से 40 लाख रुपये की लेवी मांगने के आरोपी केरेडारी के मनोज ठाकुर (पिता-अकल ठाकुर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी जमशेदपुर के कदमा से हुई.
आरोपी जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के नाम से 40 लाख रुपये की लेवी की मांग रहा था. इस संबंध मे रेड्डी कंपनी के प्रबंधक ने बड़कागांव थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से देर शाम तक पूछताछ कर रही थी. बताया जाता है कि लेवी मांगने की घटना के बाद से ही रेड्डी कंपनी के प्रबंधक दहशत में थे. बाद में उसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी.
कैसे पकड़ में आया आरोपी
आरोपी मनोज ठाकुर ने मोबाइल से रेड्डी कंपनी के प्रबंधक को फोन पर धमकी दी थी और 40 लाख रुपये लेवी की मांग की थी. बाद में पुलिस ने छानबीन की. सीडीआर जांच के बाद जिसके नाम पर सिम था, पुलिस ने उसे पकड़ा. पूछताछ में उसने कहा था कि मोबाइल उसका गुम हो गया था. पुलिस के अनुसार मोबाइल मनोज ठाकुर को मिला और वह उसका इस्तेमाल करने लगा. बाद में कॉल लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई. पुलिस बड़कागांव थाना में उससे पूछताछ कर रही है. आरोपी जमशेदपुर में सैलून का काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










