पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

Published at :04 Apr 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

इचाक : महासप्तमी को दुर्गा मंडपो का पट्ट खुलते ही पूजा करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार को इचाक के पुराना काली मंडा, नया काली मंडा, बंगाली दुर्गा मंडा, दुर्गानगर इचाक मोड़, जलौंध, सार्वजनिक दुर्गास्थान महावीर स्थान मंगुरा, देवकुली, लुंदरू, दरिया, पोखरिया छावनी अखाड़ा समेत अन्य दुर्गा स्थानों में कालरात्रि मां दुर्गा की पूजा […]

विज्ञापन
इचाक : महासप्तमी को दुर्गा मंडपो का पट्ट खुलते ही पूजा करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार को इचाक के पुराना काली मंडा, नया काली मंडा, बंगाली दुर्गा मंडा, दुर्गानगर इचाक मोड़, जलौंध, सार्वजनिक दुर्गास्थान महावीर स्थान मंगुरा, देवकुली, लुंदरू, दरिया, पोखरिया छावनी अखाड़ा समेत अन्य दुर्गा स्थानों में कालरात्रि मां दुर्गा की पूजा वैदिक मंत्रोचारण के बीच हुई. मंगुरा में आचार्य श्रीनिवास पांडेय ने मां दुर्गा के सातवें रूप कालरात्रि से भक्तों को अवगत कराया. पूजा कभेटी के अध्यक्ष रामलखन मेहता, सचिव जितेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष बुधन सॉ कशेरा, पुजारी कमलेश मेहता, बीरेंद्र राणा के अलावा सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने कथा को ध्यानपूर्वक सुना. जमुआरी, कुरहा समेत कई गांवों के देवी मंदिरों में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया.
बुढ़िया माता मंदिर में श्रृंगार पूजा : इचाक स्थित बुढ़िया माता मंदिर मे महासप्तमी पर श्रृंगार पूजा हुआ. कई गांव की सैकड़ों महिलाओं ने सिंदूर का टीका माता मंदिर में लगा कर मन्नते मांगी. दिनभर मंदिर प्रांगण में भीड़ जुटी रही. सुहागिनों ने माता रानी की पूजा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola