नुक्कड़ नाटक कर दी गयी तंबाकू नियंत्रण की जानकारी

Published at :23 Feb 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक कर दी गयी तंबाकू नियंत्रण की जानकारी

हजारीबाग : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण जागरूकता रथ को डीसी रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. जागरूकता रथ के माध्यम से 22 से 28 फरवरी तक जिला मुख्यालय व विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूक किया जायेगा. डीसी ने कहा कि लोगों […]

विज्ञापन

हजारीबाग : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण जागरूकता रथ को डीसी रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. जागरूकता रथ के माध्यम से 22 से 28 फरवरी तक जिला मुख्यालय व विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूक किया जायेगा.

डीसी ने कहा कि लोगों को सिगरेट, तंबाकू, गुटखा जैसी नशीली पदार्थों से दूर रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोग आसानी से जानकारी ले पायेंगे. उन्होंने आमलोगों से आह्वान किया कि स्वस्थ्य व तंबाकू रहित समाज निर्माण में सहयोग करें वहीं खुद भी तंबाकू से दूर रहकर वैसे लोगों को जागरूक करें, जो तंबाकू का सेवन करते हैं. इस दौरान जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉ मधुबाला राणा सहित जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के सभी कर्मी व नुक्कड़ नाटक टीम के सदस्य उपस्थित थे.

प्रखंडवार कार्यक्रम: 22 फरवरी को बड़कागांव व केरेडारी में नुक्कड़ नाटक, 23 को सदर प्रखंड में, 24 को कटकमदाग, कटकमसांडी, 25 को चुरचू, चरही, डाडी, 26 को पदमा, बरही व चौपारण, 27 को इचाक, इचाक मोड़, बरकट्ठा और 28 फरवरी को दारू, टाटीझरिया व विष्णुगढ़ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola