चौपारण में खुलेआम हो रही है शराब की बिक्री

Published at :01 Sep 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
चौपारण में खुलेआम हो रही है शराब की बिक्री

चौपारण : बिहार में शराबबंदी के बाद झारखंड बिहार के सीमावर्ती इलाकों में शराब की बिक्री में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है. चौपारण के इलाके में शराब की बिक्री का खुला खेल इन दिनों देखा जा सकता है. प्रखंड के लाइन होटलों समेत जीटी रोड के किनारे झुग्गी झोपडियों में दिन भर शराबियों का […]

विज्ञापन
चौपारण : बिहार में शराबबंदी के बाद झारखंड बिहार के सीमावर्ती इलाकों में शराब की बिक्री में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है. चौपारण के इलाके में शराब की बिक्री का खुला खेल इन दिनों देखा जा सकता है.
प्रखंड के लाइन होटलों समेत जीटी रोड के किनारे झुग्गी झोपडियों में दिन भर शराबियों का अड्डा लगा रहता है, लेकिन सूर्यास्त होते ही शराबियों की भीड़ यहां के होटलों व ढाबों में बढ़ जाती है. देर रात तक होटलों में शराब का दौर चलता रहता है.
नशा टूटने के बाद लोग झारखंड की सीमा से बिहार में प्रवेश कर जाते हैं. ज्ञात हो कि बिहार सरकार द्वारा शराब बिक्री व पीने पर पाबंदी लगा देने के बाद यहां शराब के कारोबिरायों की चांदी हो गयी है. स्थिति यह है कि यहां कई दुकानों में भी लाइसेंस नहीं होने के बाद भी शराब की बिक्री चोरी-चुपके शुरू हो गयी है.
खदेड़ने के बाद भी नहीं मानते हैं शराबी
क्षेत्र के चोरदाहा से पांडेयबारा तक जीटी रोड किनारे दर्जनों लाइन होटल हैं. इसके अलावा कई गरीब तबके के लोग सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी बना कर जीविकोपार्जन करते हैं.
इन अड्डों में भी शराबी तत्वों का आना-जाना शुरू हो जाता है. चौपारण पुलिस द्वारा कई बार इन होटलों से शराबियों को खदेड़ा जा चुका है़ इसके बावजूद शराबी शाम होते ही इन होटलों में पहुंचते हैं और शराब का सेवन करते हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola