21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की है

आंदोलनकारियों से मिले सुबोधकांत, कहा बड़कागांव में छठे दिन चिता सत्याग्रह आंदोलन जारी बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव में सोमवार को भी चिता सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा. पिछले छह दिनों से चल रहे आंदोलन में कई दलों के केंद्रीय नेता शामिल हो रहे हैं. केंद्रीय पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, […]

आंदोलनकारियों से मिले सुबोधकांत, कहा
बड़कागांव में छठे दिन चिता सत्याग्रह आंदोलन जारी
बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव में सोमवार को भी चिता सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा. पिछले छह दिनों से चल रहे आंदोलन में कई दलों के केंद्रीय नेता शामिल हो रहे हैं. केंद्रीय पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक मनोज कुमार यादव ने सदर अस्पताल में इलाजरत आंदोलनकारियों से मुलाकात की. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने रैयतों को बेदखल कर सरकार किस तरह लाठी के बल पर काम करा रही है, इसकी जानकारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को दी.
कांग्रेस नेता विजय यादव, दिनेश सिंह राठौर, नरेंद्र कुमार, संजय तिवारी, मो साजिद, अंजय पासवान, मो जमील, उदय पांडेय, जिप सदस्य विनोद मेहता, बटेश्वर मेहता, अजय मेहता, अनूप चौरसिया समेत कई लोग शामिल थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत सभी नेता बड़कागांव चिता सत्याग्रह आंदोलन स्थल पहुंचे. पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पूंजीपतियों की हिमायती है रघुवर सरकार. पुलिस सत्ताधारियों के लिए काम कर रही है. कांग्रेस पार्टी जनता के आंदोलन के साथ है.
श्री सहाय ने कहा कि एनटीपीसी को 16,000 एकड़ जमीन अघिग्रहण करना है. 12 वर्ष में 700 एकड़ ही जमीन अधिग्रहण हुआ है. 70 प्रतिशत रैयतों से बात करने के बाद ही जमीन पर काम होना चाहिए. मौके पर देव प्रसाद, लखेंद्र ठाकुर, अजीम खान, रामसेवक सोनी, कुलदीप तिवारी, पूर्व पंसस राजीव रंजन, मुखिया अनिता देवी, कैलाश कुमार राणा, पंकज कुमार गुप्ता, दिलेश्वर महतो, कुलेश्वर महतो, सुमित देवी समेत अन्य उपस्थित थे.
पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की
हजारीबाग. खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक बाबूभाई विद्रोही की अध्यक्षता में हुई. बैठक में परिवार की ओर से बड़कागांव में रैयतों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई व लाठचार्ज की निंदा की गयी. मौके पर मो हकीम, नंदनलाल साव, इकबाल अख्तर, देवदयाल कुशवाहा, संतोष पांडेय सहित खतियानी परिवार के सदस्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें