हजारीबाग: पुलिस का विशेष समकालीन छापामारी अभियान, 34 वारंटी समेत 44 अपराधी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाकर 44 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में 34 वारंटी भी शामिल हैं, जो चोरी, लूट और डकैती के मामलों में फरार थे. पुलिस ने आम नागरिकों से भी ऐसे तत्वों की सूचना देने की अपील की है.
हजारीबाग. जिले में चोरी, लूट, डकैती और अन्य संगीन मामलों में फरार चल रहे अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया. जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में 'विशेष समकालीन छापामारी अभियान' का आयोजन किया गया.
इस अभियान को सफल बनाने के लिए थाना प्रभारियों की अगुवाई में कुल 30 टीमों का गठन किया गया था, जिनमें करीब 117 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे.
34 वारंटी सहित 44 अभियुक्त गिरफ्तार
गठित टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए अभियुक्तों में 34 ऐसे वारंटी शामिल हैं, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे. पुलिस की इस अचानक और व्यापक कार्रवाई से आपराधिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है.
आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी: एसपी
हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार का सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके इलाके में कोई भी आपराधिक तत्व या फरार वारंटी छिपा हुआ है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए पुलिस तत्काल सत्यापन कर कड़ी कार्रवाई करेगी.
ये भी पढ़ें: नशे के खिलाफ लातेहार की महिलाओं ने संभाला मोर्चा, ग्रामसभा में बिक्री-सेवन रोकने का सामूहिक फैसला
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए