10 हैज8 में महिला दिवस कार्यक्रम में मंच पर मौजूद अतिथि.हजारीबाग. जन जागरण केंद्र की ओर से संगठन के सभागार में विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें हस्त शिल्प प्रदर्शनी केंद्र का उदघाटन हुआ. मुख्य अतिथि कल्याण पदाधिकारी रितेश सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाएं पूर्व से ही भेदभाव की शिकार हैं. आज महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाने के बाद भी उन्हें पूर्ण अधिकार व सम्मान नहीं मिला है. महिलाएं सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम से जुड़ कर अधिकार व सम्मान पा सकती है. जन जागरण केंद्र की ओर से महिलाओं को लेदर क्राफ्ट, मेटल क्राफ्ट, जुट क्राफ्ट, बांस क्राफ्ट,सिलाई आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इससे वह अपना जीवन स्तर सुधार सकती हैं. संस्था के सचिव रामेश्वर सिंह ने कहा कि जन जागरण केंद्र के माध्यम से महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है. जागरण हस्त शिल्प सह बिक्री कें द्र का उदघाटन किया गया है. महिलाएं अपनी वस्तुओं का केंद्र के माध्यम से बिक्री कर सकती हैं. सम्मेलन को डीडीएम बीबी नायक,एलडीएम नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, संजय सिंह ने भी संबोधित किया.
BREAKING NEWS
Advertisement
महिलाओं को आज भी पूर्ण अधिकार व सम्मान नहीं
10 हैज8 में महिला दिवस कार्यक्रम में मंच पर मौजूद अतिथि.हजारीबाग. जन जागरण केंद्र की ओर से संगठन के सभागार में विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें हस्त शिल्प प्रदर्शनी केंद्र का उदघाटन हुआ. मुख्य अतिथि कल्याण पदाधिकारी रितेश सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाएं पूर्व से ही भेदभाव की शिकार हैं. आज […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement