15 परिवारों की सनातन धर्म में वापसी

Updated:
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों की बैठक में सभी का पारंपरिक तरीके से स्वागत

विज्ञापन

चौपारण. चौपारण प्रखंड क्षेत्र के चक्रसार और सिंहपुर गांव के 15 परिवारों ने रविवार को सनातन धर्म में वापसी की. रविवार को कई सामाजिक संगठनों की बैठक बुलायी गयी थी. जिसमें चक्रसार बजरंग क्लब दादपुर सहित कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. इस बैठक में सनातन धर्म में वापसी करनेवाले लोगों का पारंपरिक विधि विधान के साथ स्वागत किया गया. महिलाओं के हाथों में रामायण सहित धार्मिक पुस्तकें सौंपी गयी. धर्म वापसी करनेवाले परिवार के लोगों ने बताया कि वे तीन वर्ष पूर्व कुछ लोगों के प्रभाव में आकर अन्य धर्म से जुड़ गये थे, लेकिन वहां उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और जीवन शैली से जुड़ाव नहीं हो पाया. आत्ममंथन करने के बाद अपनी मूल आस्था में लौटने का निर्णय लिया गया. सामाजिक संगठनों ने उनके फैसले का स्वागत किया. कार्यक्रम में मुखिया जानकी यादव, अरविंद सिन्हा, बजरंग दल के संजय सिंह, शेखर गुप्ता, शंभु साव, संजीव सिंह, सुनीता देवी, आरती देवी, दिनेश गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola