ePaper

केरेडारी : बीडीओ के आदेश को ठेंगा दिखा रहे पंचायत सेवक, नहीं छोड़ा पंचायत, ना ही दिया प्रभार

Updated at : 21 Jan 2020 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
केरेडारी : बीडीओ के आदेश को ठेंगा दिखा रहे पंचायत सेवक, नहीं छोड़ा पंचायत, ना ही दिया प्रभार

अरुण कुमार यादव, केरेडारी केरेडारी प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक पंचायत आवंटन के 14 दिन बाद भी अपने-अपने पंचायत का कार्यभार नही लिया. जिससे ग्रामीणों को कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत सेवकों का पंचायत आवंटन केरेडारी बीडीओ देवलाल उरांव ने सात जनवरी को ही कर दिया है. जिसमें सात […]

विज्ञापन

अरुण कुमार यादव, केरेडारी

केरेडारी प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक पंचायत आवंटन के 14 दिन बाद भी अपने-अपने पंचायत का कार्यभार नही लिया. जिससे ग्रामीणों को कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत सेवकों का पंचायत आवंटन केरेडारी बीडीओ देवलाल उरांव ने सात जनवरी को ही कर दिया है. जिसमें सात पंचायत सेवकों को 11 पंचायत एवं पांच नये जनसेवकों को एक-एक पंचायत का कार्यभार सौंपा गया है.

बीडीओ के द्वारा पंचायत सेवकों का कार्यभार लेने का पत्र जारी करने के बावजूद पंचायत सेवक अपना-अपना पंचायत छोड़ने को तैयार नहीं हैं. पंचायत सेवकों का अपना पंचायत का कार्यभार नहीं छोड़ने पर उनके कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है. इसके आलावा ये सभी 14वें वित्त के पूरी राशि खर्च करने के फिराक में लगे हैं. वहीं नये जन सेवकों को पंचायत सेवक प्रभार देने के मूड में नहीं दिख रहे हैं.

इस संबंध में केरेडारी बीडीओ देवलाल उरांव से पूछने पर बताया कि पंचायत सेवकों को पत्रांक 14, दिनांक सात जनवरी को पत्र जारी कर पंचायत का आवंटन किया गया है. सभी पंचायत सेवकों को यथाशीघ्र प्रभार देकर नये पंचायतों का प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है. कार्यभार नहीं देने पर शो कॉज किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola