तेरे दर से कोई खाली हाथ न गया..
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अकीदतमंदों ने अमन के लिए मांगी दुआएं झारखंड समेत बिहार व बंगाल से आये लोग मेले में उमड़ी लोगों की भीड़ हजारीबाग : हजरत दाता मदारा शाह रहमतुल्लाह अलैह के तीन दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार को मजार पर लोगों ने अमन और खुशहाली के लिए चादरपोशी की. प्रधान खादिम अब्दुल सत्तार के […]
विज्ञापन
अकीदतमंदों ने अमन के लिए मांगी दुआएं
आपके शहर में
विज्ञापन
झारखंड समेत बिहार व बंगाल से आये लोग
मेले में उमड़ी लोगों की भीड़
हजारीबाग : हजरत दाता मदारा शाह रहमतुल्लाह अलैह के तीन दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार को मजार पर लोगों ने अमन और खुशहाली के लिए चादरपोशी की. प्रधान खादिम अब्दुल सत्तार के अनुसार यहां सुबह से ही चादरपोशी करनेवालों की भीड़ लगी रही. सुबह से ही यहां हजारीबाग के अलावा धनबाद, बंगाल, आसनसोल व बिहार से अकीदतमंद पहुंचे और चादरपोशी की.
शुक्रवार को उर्स में शरीक होने के लिए दिनभर अकीदतमंदों का तांता लगा रहा. मजार पर परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने चादरपोशी की और दुआ मांगी. वहीं मेले का आनंद उठाया. इस दौरान पराठा, हलुआ सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही. यहां नगर निगम कर्मचारी संघ ने भी चादरपोशी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन