काट डाले गये सैकड़ों प्लास के पेड़

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने काटी गयी लकड़ियों को किया जब्त चौपारण :प्रखंड के ग्राम टोइया में शनिवार की सुबह बड़ीं संख्या में प्लास के जिंदा पेड़ों को तस्करों ने काट डाला. तस्कर पेड़ को काट वाहन पर लोड कर ले जा रहे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लगभग 25 से […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने काटी गयी लकड़ियों को किया जब्त

आपके शहर में

विज्ञापन

चौपारण :प्रखंड के ग्राम टोइया में शनिवार की सुबह बड़ीं संख्या में प्लास के जिंदा पेड़ों को तस्करों ने काट डाला. तस्कर पेड़ को काट वाहन पर लोड कर ले जा रहे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लगभग 25 से अधिक लोगों ने परसोनिया में लगे प्लास के पेड़ों को काटा है.

ग्रामीणों के अनुसार इस लकड़ी का उपयोग पूरे गांव के लोग दाह संस्कार के लिए करते हैं. जिंदा पेड़ काटने की खबर मिलने पर बुद्धिजीवियों ने इसका विरोध किया. बैलगाड़ी पर लदी लकड़ियों को कब्जे में लेने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वनकर्मियों ने निजी जमीन से पेड़ काटे जाने की बात कह बात को टाल दिया. इसकी सूचना सीओ नितिन शिवम गुप्ता को दी गयी. उन्होंने अवैध तरीके से पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola