फर्जी जेइ बन कर प्रधानाध्यापक से 50 हजार रुपये की ठगी

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा : प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा के प्रधानाध्यापक से फर्जी जेइ बन कर 50 हजार रुपये ठग लिया. इस बाबत प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार दास ने एक लिखित आवेदन डीसी हजारीबाग, जिला शिक्षा विभाग, पीएचडी विभाग एवं बरकट्ठा थाना में दिया है. इसमें लिखा है कि 30 अक्तूबर की सुबह एक व्यक्ति विद्यालय पहुंचा, जो […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा के प्रधानाध्यापक से फर्जी जेइ बन कर 50 हजार रुपये ठग लिया. इस बाबत प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार दास ने एक लिखित आवेदन डीसी हजारीबाग, जिला शिक्षा विभाग, पीएचडी विभाग एवं बरकट्ठा थाना में दिया है. इसमें लिखा है कि 30 अक्तूबर की सुबह एक व्यक्ति विद्यालय पहुंचा, जो अपने आप को पीएचडी विभाग का जेइ दीपक कुमार यादव बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसने बताया कि डीसी के आदेश पर विद्यालय में आज रात डीप बोरिंग कराना है. केसिंग लगाने के लिए पैसा नहीं है. इसलिए आप 75 हजार रुपये की व्यवस्था करें. विद्यालय में भवन निर्माण कार्य करा रहे अभिकर्ता मिठू कुमार यादव को बुला कर उनसे मिलवाया. अभिकर्ता मिठू यादव ने उन्हें 50 हजार रुपये नकद देकर बरही के एक हार्डवेयर दुकान से सामान दिलाने साथ ले गये.

समान खरीदने के बाद उक्त जेइ ने उन्हें कुछ कागजात फोटो स्टेट करा कर लाने को कहा. वापस लौटने पर अभिकर्ता ने उक्त फर्जी जेइ को वहां से गायब पाया. काफी खोजबीन किया पर पता नहीं चला. उसके फोन नंबर 9431516350 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला. अभिकर्ता ने प्रधानाध्यापक को सूचना दी. प्रधानाध्यापक ने पीएचडी विभाग हजारीबाग से बात की तो बताया गया कि इस नाम का कोई जेइ यहां नहीं है. प्रधानाध्यापक के आवेदन पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola