प्रखंडों में सभी वीवीपैट की दी जायेगी ट्रेनिंग

हजारीबाग : विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने गुरुवार को सूचना भवन में बैठक की. चुनाव को लेकर बने विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी, नोडल पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारियों को डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने कई निर्देश दिये. बैठक में वीवी पैट ट्रेनिंग के लिए चार-चार इवीएम सभी प्रखंड मुख्यालय में भेजे जाने की […]
हजारीबाग : विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने गुरुवार को सूचना भवन में बैठक की. चुनाव को लेकर बने विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी, नोडल पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारियों को डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने कई निर्देश दिये. बैठक में वीवी पैट ट्रेनिंग के लिए चार-चार इवीएम सभी प्रखंड मुख्यालय में भेजे जाने की बात कही गयी.
वहीं वोटर हेल्पलाइन नंबर-1950 जारी किया गया. बैठक में एसडीओ सदर, बरही, सभी एआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी गायत्री कुमारी उपस्थित थे. डीसी ने कहा कि सभी बूथों की वन रेबिलिटी मैपिंग होगी. सभी पदाधिकारी बूथों का भ्रमण कर रिपोर्ट दें. सभी बीडीओ को बीइएमपी लिंक से मतदाताओं को सूचीबद्ध करना है. इवीएम का रख-रखाव प्रखंडों में बेहतर ढंग से करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




