ePaper

मां के साथ सो रही बच्ची को उठा कर किया दुष्कर्म, स्थिति नाजुक

Updated at : 06 Oct 2019 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
मां के साथ सो रही बच्ची को उठा कर किया दुष्कर्म, स्थिति नाजुक

भौंरा : अपनी मां के साथ शुक्रवार की रात सो रही छह साल बच्ची को उठा कर दुष्कर्म किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामला सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा गौरखूंटी इलाके का है. घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर शनिवार को सिंदरी डीएसपी प्रमोद कुमार […]

विज्ञापन

भौंरा : अपनी मां के साथ शुक्रवार की रात सो रही छह साल बच्ची को उठा कर दुष्कर्म किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामला सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा गौरखूंटी इलाके का है. घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

सूचना पाकर शनिवार को सिंदरी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी, जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, जोड़ापोखर थाना प्रभारी सत्यम कुमार व सुदामडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे. डीएसपी ने पीड़िता की मां व पिता से घटना की पूरी जानकारी ली. पीड़िता के पिता के बयान पर सुदामडीह थाना में अज्ञात पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है. शनिवार की देर शाम सिटी एसपी आर राजकुमार भी पीड़िता के घर पहुंचे और माता-पिता से जानकारी हासिल की.
अस्पताल में पीड़िता की स्थिति नाजुक
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. पीएमसीएच में बच्ची का इलाज चल रहा है. दुष्कर्म की पुष्टि हो गयी है. बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
हैवानियत पार कर जाने की इस तरह की पहली घटना : सोयी हुई बच्ची को उठा कर ले जाकर दुष्कर्म किये जाने की घटना इलाके में पहला है. बच्ची के पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात उसकी दो बेटियां (एक छह साल की व एक तीन साल की) अपनी मां के साथ घर में सो रही थी. रात एक बजे तक बच्ची मां के साथ ही थी.
रात करीब दो बजे छह साल की बच्ची को किसी ने घर से उठा लिया और उसे घर के बगल स्थित झाड़ी में ले जाकर मुंह काला किया. दुष्कर्म के बाद आरोपी बच्ची को घर में छोड़ कर फरार हो गया. थोड़ी देर में बच्ची पीड़ा से रोने लगी. रोने की आवाज़ सुन उसकी मां उठी तो खून से लथपथ बेटी को देख कर वह चकित रह गयी. उसके बाद पति को जगाया.
आनन-फानन में माता-पिता ने एक स्थानीय चिकित्सक को बुलाया और जांच करायी. चिकित्सक ने बच्ची के साथ गलत होने की बात बतायी. जानकारी पाकर पार्षद चंदन महतो पहुंचे. उन्होंने सुदामडीह पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया.
जल्द आरोपी होंगे बेनकाब : डीएसपी
सिंदरी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है. किसने बच्ची के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है. यह पीड़िता के माता-पिता नहीं बता पा रहे हैं. पुलिस अपने स्तर से आरोपी की खोजबीन में जुटी है. जल्द आरोपी को बेनकाब कर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी.
लोगों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है. लोगों ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है. पार्षद चंदन महतो ने कहा कि बच्ची के साथ घटी घटना काफी निंदनीय है. इस घटना में जो भी आरोपी है. उसे फांसी की सजा होनी चाहिए.
बहुजन एकता मंच के संयोजक रंजीत यादव ने कहा कि पुलिस आरोपी को अविलंब पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करें. जिले में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. आये दिन बच्चियों के साथ ऐसी घटना देखने को मिल रही है. स्थानीय लोगों ने लोगों का कहना है कि पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे वरना आंदोलन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola