उरीमारी में इंजीनियर को गोली मारी, घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
उरीमारी : उरीमारी में रेलवे साइडिंग के लिए रेल लाइन बिछाने का काम कर रही हरदेव कंस्ट्रक्शन के इंजीनियर रोहित कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घटना सुबह करीब 10.45 बजे की है. बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश अपराधी रोहित को मारने की नीयत से आये थे. अपराधियों की मंशा भांप […]
विज्ञापन
उरीमारी : उरीमारी में रेलवे साइडिंग के लिए रेल लाइन बिछाने का काम कर रही हरदेव कंस्ट्रक्शन के इंजीनियर रोहित कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घटना सुबह करीब 10.45 बजे की है. बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश अपराधी रोहित को मारने की नीयत से आये थे. अपराधियों की मंशा भांप रोहित भागने लगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसके कारण गोली उनके जांघ में लगी. अपराधियों ने काम शुरू करने से पहले बात कर लेने की चेतावनी दी और हवाई फायरिंग करते हुए बड़कागांव की ओर भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान अपराधियों ने छह-सात राउंड हवाई फायरिंग की. घटनास्थल से उरीमारी थाने की दूरी महज सौ मीटर के करीब है.
मौके पर पहुंची पुलिस घायल इंजीनियर को लेकर अस्पताल ले गयी. फिलवक्त घायल का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है. डीएसपी ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से रंगदारी व लेवी से जुड़ा हुआ है. पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है.
डरे कर्मियों ने काम रोका : पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस व तीन खोखा बरामद किया है. घटना के बाद पहुंचे बड़कागांव के डीएसपी अनिल कुमार सिंह ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए काम चालू करने को कहा.
बावजूद इसके दहशतजदा कर्मियों ने काम चालू नहीं किया. घटना के बाद हरदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी का पीवीयूएनएल, पतरातू में चल रहा कामकाज भी प्रभावित हुआ है. डीएसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन