सोखता बनाया, तो कुएं व चापाकल का बढ़ा जलस्तर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छत से बारिश का पाना पाइप के जरिये सोखता में जाता है बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के शिवशंकर कुमार, सुनील कुमार व श्याम किशोर शर्मा तीन से चार साल से पानी का सोखता बना कर अपने कुएं व चापाकल का जल स्तर को बढ़ा रहे है. तीनों व्यक्ति जल संरक्षण का प्रेरणादायक साबित हो रहे […]
विज्ञापन
छत से बारिश का पाना पाइप के जरिये सोखता में जाता है
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के शिवशंकर कुमार, सुनील कुमार व श्याम किशोर शर्मा तीन से चार साल से पानी का सोखता बना कर अपने कुएं व चापाकल का जल स्तर को बढ़ा रहे है. तीनों व्यक्ति जल संरक्षण का प्रेरणादायक साबित हो रहे है.
अभियान के तहत लोग पानी का सोखता व डोभा बना रहे है. सुनील कुमार, व विनोद कुमार बताया कि 2008 में वह दाता बाबा मजार के समीप घर बनाया. 2009 में घर के आगे पानी का सोखता बनाया. दो-दो फीट लंबाई व चौड़ाई और 4 फीट गहरायी है. इसके बाद कुएं, आंगन व छत से पाइप को पानी के सोखता में जोड़ दिये है. शिवशंकर कुमार व पूनम देवी ने बताया कि तीन साल पहले घर के आगे वह पानी का सोखता बनाया. आंगन व कुएं के बगल में जहां स्नान, कपड़े धोने का काम होता है.
बेकार पानी सोखता में चला जाता है. इससे कुआं का पानी कभी नहीं सूखा. घर का सारा पानी व कुएं का पानी रोड में नहीं बहता है. जबकि पहले छत का पानी व कुएं का पानी रोड में बह जाता था, जिससे राहगीरों को भी परेशानी होती थी. लेकिन सोखता बनने के यह समस्या समाप्त हो गयी. पहले गर्मी के दिनों में कुएं का पानी सूख जाता था. लेकिन अब नहीं सूखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










