शहर में नौ घंटे तक बिजली गुल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग के लोग शनिवार को बिजली नहीं मिलने से हलकान रहे. शहर के कई हिस्सों में नौ घंटे तक बिजली नहीं रही, नतीजा बिजली उपभोक्ता दिन भर परेशान रहे. सुबह सात बजे से ही बिजली गुल हो गयी थी. शाम तीन बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई. घंटों बिजली नहीं रहने से आमलोगों […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग के लोग शनिवार को बिजली नहीं मिलने से हलकान रहे. शहर के कई हिस्सों में नौ घंटे तक बिजली नहीं रही, नतीजा बिजली उपभोक्ता दिन भर परेशान रहे. सुबह सात बजे से ही बिजली गुल हो गयी थी. शाम तीन बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई. घंटों बिजली नहीं रहने से आमलोगों के साथ व्यवसाय पर भी असर पड़ा है.
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पड़ा असर: ग्रामीण क्षेत्र में सिंदूर डेमोटांड़ के 33 हजार लाइन में खराबी की वजह से केरेडारी, बड़कागांव और डेमोटांड़ क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली बंद रही.
सदर प्रखंड के अमृत नगर के पास इंश्युलेटर पंचर होने की वजह से बिजली बाधित हुई थी. इस लाइन में 12.30 बजे खराबी आयी थी. इसके अलावा सिलवार में करीब पांच बजे 11 हजार के तार टूटने की वजह से बिजली बाधित रही. बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं में नाराजगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










