सदर अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग : सदर अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी अब दूर हो गयी है. अस्पताल प्रबंधन ने एक हजार भाइल एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराया है. यह जानकारी सिविल सर्जन डाॅ कृष्ण कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से सदर अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी की वजह से लोगों […]
विज्ञापन
हजारीबाग : सदर अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी अब दूर हो गयी है. अस्पताल प्रबंधन ने एक हजार भाइल एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
यह जानकारी सिविल सर्जन डाॅ कृष्ण कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से सदर अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. हर दिन सदर अस्पताल में कुत्ता काटने से घायल लोग इलाज के लिए आते हैं. उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों के स्वास्थ केंद्रो में एंटी रैबीज वैक्सीन की जानकारी ली जा रही है. जहां पर कमी होगी वहां वैक्सीन उपलब्ध कराया जायेगा.
जिला भंडार में प्रभारी नियुक्त
सिविल सर्जन ने जिला भंडार का कार्यभार डाॅ एके सिंह को दिया है. पिछले कई महिनों से जिला भंडार में कोई प्रभारी नियुक्त नहीं था. इसके अलावा आरसीएच के दवा भंडार का अतिरिक्त प्रभार डाॅ बीएन प्रसाद को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन