संघर्ष से ही सफल बनता है जीवन : कुलपति
हजारीबाग : नॉलेज आइकॉन के तत्वावधान में सोमवार शाम गिद्दी सामुदायिक भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की. समारोह में मुख्य अतिथि ने इंटर कला की प्रदेश टॉपर मनाली गुप्ता, नॉलेज आइकॉन की टॉपर हर्षिता आकांक्षा समेत 10वीं व 12वीं के 70 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं […]
हजारीबाग : नॉलेज आइकॉन के तत्वावधान में सोमवार शाम गिद्दी सामुदायिक भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की. समारोह में मुख्य अतिथि ने इंटर कला की प्रदेश टॉपर मनाली गुप्ता, नॉलेज आइकॉन की टॉपर हर्षिता आकांक्षा समेत 10वीं व 12वीं के 70 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.
आपके शहर में
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमेश शरण ने जीवन का मर्म बतलाते हुए कहा कि जीवन शंतरज का खेल नहीं है. संघर्ष व मेहनत से ही जीवन सफल बनता है. जीवन में अच्छा संस्कार व सरलता जरूरी है. आशावादी सोच रखना होगा और असफलताओं से विचलित नहीं होना होगा. समारोह में एके वर्मा ने नॉलेज आइकॉन के उद्देश्यों के बारे में रखा. इसका संचालन अशोक लाल व नदीम खान ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मासस के वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह ने किया.
इस अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष गंगानाथ झा, जुबिली कॉलेज भुरकुंडा के प्राचार्य आरके दास, जीएम कॉलेज भुरकुंडा के प्राचार्य डॉ रामानुज सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह 10+2 विद्यालय रैलीगढ़ा के प्राचार्य अनिल त्रिवेदी, मुखिया प्रेमलता सिन्हा, अनिता देवी, पंसस सुनीता अखौरी, संस्था की निदेशिका रीना वर्मा, अधिवक्ता प्रभात कुमार, बसंत कुमार सिन्हा, पुरुषोत्तम पांडेय, करुण सिंह, गुड्डू यादव, उदय सिंह, सहजानंद मिश्र, प्रदीप पाल, मुरारी सिंह, डीके दत्ता, अरुण रजक, जीके पाणीग्रही, एनपी साहा, शक्ति वर्मा, संत कुमार सिन्हा, उदय शंकर भट्टाचार्य, मदन सिंह, अखिलेश सिंह, शशिभूषण प्रसाद, अलखनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, सुदीप चौधरी, सतीश चौधरी, परमीत सागर, रामजनम विश्वकर्मा, दीपू अखौरी, मधुसूदन सिंह, नागेश्वर महतो, धनेश्वर महतो, लोकेश सोनी, विश्वजीत उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए