बरकट्ठा : बंदूक की नोक पर जेसीबी मशीन चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरकनगांगो में बंदूक की नोक पर जेसीबी मशीन चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम बरकनगांगो निवासी उमेश राम ने एक लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया है. जिसमें लिखा है कि 26 मई की देर रात्री अपनी जेसीबी मशीन JH02P-2765 में सोया हुआ था. […]
बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरकनगांगो में बंदूक की नोक पर जेसीबी मशीन चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम बरकनगांगो निवासी उमेश राम ने एक लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया है. जिसमें लिखा है कि 26 मई की देर रात्री अपनी जेसीबी मशीन JH02P-2765 में सोया हुआ था.
इसी बीच सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी पर सवार ग्राम जामु मरकच्चो निवासी तिर्थ राम पिता स्व. बुधन राम तथा उनके पुत्र धर्मेन्द्र राम तथा ग्राम पिपचो जयनगर निवासी मनोज राम पिता धरम राम समेत पांच लोग पहुंचे. जिसके बाद उनलोगों ने मेरे साथ मारपीट करते हुए हथियार दिखाकर मुझे अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया.
उसके बाद मेरी जेसीबी मशीन को अपने साथ लेते गये तथा मुझे तिलोकरी बड़ाकर पुल के समीप लगभग तीन घंटे तक रखने के बाद छोड़ दिया. इस बाबत बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










