कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू के पक्ष में रोड शो

Updated:
विज्ञापन

चंदवारा : हजारीबाग लोकसभा से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार गोपाल साहू के पक्ष में शुक्रवार को बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रोड शो किया. इससे पहले प्रखंड के 10 पंचायत में बाइक रैली निकाली गयी. लोगों से जनसंपर्क करते हुए विधायक ने कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने की अपील की. रोड शो चंदवारा चौक […]

विज्ञापन

चंदवारा : हजारीबाग लोकसभा से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार गोपाल साहू के पक्ष में शुक्रवार को बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रोड शो किया. इससे पहले प्रखंड के 10 पंचायत में बाइक रैली निकाली गयी. लोगों से जनसंपर्क करते हुए विधायक ने कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने की अपील की. रोड शो चंदवारा चौक स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर जामुखांडी, पिपराही, उरवां, मदनगुंड़ी, आरागारो, चौराही, बाराडीह, भोंडो, जोंगी, महुंगाय, करौंजिया, गजूरे आदि गांव पहुंचा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विधायक ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की भाजपा सरकार का वादा खोखला साबित हो रहा है. विकास के नाम पर बेरोजगारों को छला जा रहा है. आज लोगों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. बीज खाद की कीमतें आसमान छू रही है. सिंचाई का साधन नहीं होने से फसल नष्ट हो रहे हैं. गरीब, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी के ऊपर लगातार अत्याचार किया जा रहा है.
ऐसे में भाजपा के खिलाफ वोट का चोट देकर जवाब देना होगा. इस अवसर पर प्रमुख लीलावती देवी, उप प्रमुख संजय वर्णवाल, मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बंटी मोदी, सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र यादव, राजू पासवान, राजेंद्र यादव, धनंजय सिंह, राजेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, रामप्रसाद यादव, शंकर दास, मोहम्मद अमानत, मो मुमताज, शीतल यादव, प्रभु यादव, भवानी रजक, पिंटू राणा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola