सकारात्मक सोच रखनेवाले को देंगे वोट

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : प्रभात खबर का वोट करें, देश गढ़े अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मेघा सिविल सर्विसेज एकेडमी में हुआ. निदेशक अनिमेष पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जन भागीदारी जरूरी है. यह तभी संभव है, जब हम मतदान के महत्व को समझ खुद मतदान करेंगे व मतदान करने के […]

विज्ञापन
हजारीबाग : प्रभात खबर का वोट करें, देश गढ़े अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मेघा सिविल सर्विसेज एकेडमी में हुआ. निदेशक अनिमेष पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जन भागीदारी जरूरी है. यह तभी संभव है, जब हम मतदान के महत्व को समझ खुद मतदान करेंगे व मतदान करने के लिए दूसरों को प्रेरित करेंगे.
प्रबंध निदेशक आशीष पांडेय ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि हम अपने अन्य अधिकारों के प्रयोग को लेकर सजग रहते है, पर सबसे महत्वपूर्ण अधिकार को दरकिनार कर देते है. यहीं कारण है कि कई बार गलत लोग शासन करने लगते है. अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान जरूर करें. शिक्षक मेराज शेख व किशोर कुमार ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है भारत.
यह पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बना हुआ है. यह स्वच्छ मतदान से ही संभव है. लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करने के लिए वोट करें. प्रभात खबर की यह पहल प्रशंसनीय है. इससे लोग जागरूक होंगे व मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola