अस्पताल में जुड़वा नवजात की मौत के बाद हुआ हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 1:07 AM
बड़कागांव : कुम्हरडीहा निवासी मुरली महतो ने अपनी पत्नी गीता देवी को प्रसव कराने को लेकर गुरुवार की सुबह बड़कागांव हजारीबाग मार्ग स्थित रेंज ऑफिस के निकट स्थित शांति सेवा सदन में भर्ती कराया था. भर्ती के बाद संचालक द्वारा हजारीबाग से डॉक्टर अर्जुन कुमार को टेलीफोन कर बुलाया गया. उनके आने में काफी विलंब […]
बड़कागांव : कुम्हरडीहा निवासी मुरली महतो ने अपनी पत्नी गीता देवी को प्रसव कराने को लेकर गुरुवार की सुबह बड़कागांव हजारीबाग मार्ग स्थित रेंज ऑफिस के निकट स्थित शांति सेवा सदन में भर्ती कराया था. भर्ती के बाद संचालक द्वारा हजारीबाग से डॉक्टर अर्जुन कुमार को टेलीफोन कर बुलाया गया.
उनके आने में काफी विलंब हुआ, जिसके कारण दोपहर बाद ऑपरेशन हुआ. परिजनों के आरोप है कि ऑपरेशन में विलंब के कारण गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने शांति सेवा सदन में जम कर हंगामा किया. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों के साथ साथ परिजन सेवा सदन में ही जमे हुए थे.
क्या कहते हैं संचालक : शांति सेवा सदन संचालन सुरेंद्र प्रसाद सोनी ने बताया कि महिला की स्थिति काफी गंभीर थी.ऑपरेशन से पहले से ही महिला की बच्चादानी फटी हुई थी, जिससे बच्चों की मौत हो गयी. बड़कागांव-हजारीबाग सड़क मार्ग खराब होने के चलते डॉक्टर को आने में विलंब हुआ. इस संबंध में डॉक्टर अर्जुन कुमार ने बताया कि बच्चादानी फटी हुई थी. जुड़वा बच्चों की पूर्व में ही मौत हो चुकी थी.
मामले की जानकारी नहीं : सीएस
इस संबंध में सिविल सर्जन ललिता कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन उक्त नर्सिंग होम में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है, तो कार्रवाई करते हुए तत्काल बंद करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










