बाइक सवार समेत तीन लोगों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बंडासिंघा-खैरा मार्ग के बीच जंगल में पुलिया के समीप घटी घटना बरकट्ठा : बरकट्ठा-इचाक मार्ग पर बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक (जेएच-02एयू-7320) पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. घटना ग्राम बंडासिंघा-खैरा मार्ग के बीच जंगल में पुलिया के समीप घटी. मृतकों में बरकट्ठा के हेठली ढेबो निवासी सुखदेव सिंह (24) पिता-तुलेश्वर […]
विज्ञापन
बंडासिंघा-खैरा मार्ग के बीच जंगल में पुलिया के समीप घटी घटना
बरकट्ठा : बरकट्ठा-इचाक मार्ग पर बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक (जेएच-02एयू-7320) पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. घटना ग्राम बंडासिंघा-खैरा मार्ग के बीच जंगल में पुलिया के समीप घटी. मृतकों में बरकट्ठा के हेठली ढेबो निवासी सुखदेव सिंह (24) पिता-तुलेश्वर सिंह और दारू के दारूडीह निवासी छोटी सिंह (23) पिता-ऊगन सिंह शामिल हैं.
राहगीरों ने हादसे की सूचना बरकट्ठा पुलिस और 108 एबुंलेंस को दी. सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार राम, गोरहर पुलिस के साथ पहुंचे. यहां एंबुलेंस से दोनों को घायलावस्था में बरकट्ठा अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही एक की मौत हो गयी. वहीं दूसरे की मौत हजारीबाग ले जाने के दौरान हो गयी. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










