विधायक की पुत्री के विवाह में शरीक हुए रघुवर दास

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा : मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने विधायक के पैतृक आवास चटकरी गांव पहुंच कर जानकी यादव की पुत्री ज्योति कुमारी, पुत्र अजीत कुमार एवं पुत्रवधू प्रीति कुमारी को आशीर्वाद दिया. मुख्यमंत्री ने विधायक की पुत्री […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने विधायक के पैतृक आवास चटकरी गांव पहुंच कर जानकी यादव की पुत्री ज्योति कुमारी, पुत्र अजीत कुमार एवं पुत्रवधू प्रीति कुमारी को आशीर्वाद दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विधायक की पुत्री और पुत्रवधू के सुखमय जीवन की कामना की. मौके पर पर्यटन मंत्री अमर बाउरी, पेयजल मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा शामिल हुए. मौके पर विधायक जानकी प्रसाद यादव एवं हजारीबाग जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी ने अतिथियों का स्वागत किया.

मुख्यमंत्री का आगमन हेलीकॉप्टर से सलैयडीह मैदान में दोपहर 1.40 बजे हुआ. वे 2.15 प्रस्थान कर गये. सलैयडीह से सड़क मार्ग होते हुए विधायक आवास चटकरी गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा पूरी व्यवस्था की गयी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola