''जब तक सूरज चांद रहेगा, तबतक गुरुदयाल तेरा नाम रहेगा'' के नारों से गूंजा बड़कागांव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2019 8:53 PM
– समाजसेवी गुरुदयाल महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी बड़कागांव : बड़कागांव स्थित गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षा के दूत समाजसेवी गुरुदयाल महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता समाजसेवी तिलानाथ सिंह कुशवाहा व संचालन बीस सूत्री के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोहन लाल मेहता ने की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुनेश्वर […]
– समाजसेवी गुरुदयाल महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी
बड़कागांव : बड़कागांव स्थित गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षा के दूत समाजसेवी गुरुदयाल महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता समाजसेवी तिलानाथ सिंह कुशवाहा व संचालन बीस सूत्री के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोहन लाल मेहता ने की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो समेत अन्य अतिथियों ने स्वर्गीय गुरुदयाल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
मुख्य अतिथि ने कहा कि गुरुदयाल बाबू दबे कुचले किसानों के हक व अधिकार के लिए काम करते रहे. सामंत वादियों एवं जमींदारों के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे. इसीलिए उन्हें इस क्षेत्र में कर्णपुरा का लेनिन कहा जाता था. श्री मेहता ने यह भी कहा कि गुरुदयाल बाबू 1972 में मुखिया बने. उस समय अपने निजी खर्च से बड़कागांव में पंचायत भवन का निर्माण करवाएं.
1977 में प्रमुख बनकर बड़कागांव प्रखंड चौमुखी विकास किये. इससे पहले जब वे इंटर के छात्र थे, उस समय बड़कागांव हाई स्कूल की स्थापना की. अपने कंधों पर लकड़ी लाकर हाई स्कूल निर्माण करने में अहम भूमिका निभायी. बड़कागांव केरेडारी व टंडवा प्रखंड के गांव में सड़कों का निर्माण करवाएं. हजारीबाग जिले क्षेत्र भिन्न गांवों में पंचायत किया करते थे. गांव का मामला गांव में ही सुलझ जाता था. इसीलिए आज उनको नहीं भुलाया जा सकता है.
पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने भी गुरुदयाल महतो की जीवनी का वर्णन करते हुए वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा लेने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत इंस्पेक्टर मुकुटधारी महतो, रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम, सेवानिवृत्त शिक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य बासमती देवी, मुखिया अनीता देवी, गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के सचिव प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, केनरा बैंक के प्रबंधक शशि कुमार बागे, गिन्नी देवी देवदीप जयसवाल, परमेश्वर महतो, सुमित्रा देवी, मीनाक्षी कुमारी, जीडीएम इंटर कॉलेज के प्राचार्य राम लखन महतो, बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मालती कुमारी ने भी संबोधित किया.
इसके पूर्व छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षिकाओं द्वारा गुजार माता की पुण्यतिथि को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. उक्त कार्यक्रम मेंस्कूल के सचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, प्रधानाध्यापिका मालती कुमारी, हिंदी शिक्षिका विमला कुमारी, जीटीएम इंटर कॉलेज के प्राचार्य राम लखन महतो, अख्तर हुसैन, अशोक कुमार, शोभा कुमारी, बादल राणा, कुंवर प्रजापति, मुकेश कुमार, रोहित राणा, स्कूल स्टाफ मलको महतो, रोशन जहां, जूठन साव समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










