वन महोत्सव की तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

इचाक : जन, जंगल व जल बचाओ समिति मोकतमा के तत्वावधान में एक फरवरी को छबेलवा जंगल में वन वृक्षों का रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला आयोजित किया गया है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. एक फरवरी को छबेलवा वन में वृक्षों का रक्षाबंधन वर्ष 2009 से जन जंगल व जल बचाओ समिति के […]

विज्ञापन

इचाक : जन, जंगल व जल बचाओ समिति मोकतमा के तत्वावधान में एक फरवरी को छबेलवा जंगल में वन वृक्षों का रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला आयोजित किया गया है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. एक फरवरी को छबेलवा वन में वृक्षों का रक्षाबंधन वर्ष 2009 से जन जंगल व जल बचाओ समिति के बैनर तले किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा तय हो चुकी है. सुबह सात बजे से नौ बजे तक पूजा-अर्चना, 10 बजे से तीन बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ अतिथियों का संबोधन होगा. तीन बजे से चार बजे तक विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. आयोजक समिति के मुख्य संरक्षक जेपी मेहता, संरक्षक महेश कुमार मेहता, अध्यक्ष बद्री मेहता, उपाध्यक्ष संजय मेहता, सचिव डाॅ कौशल कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष शिव कुमार मेहता, मीडिया प्रभारी राम अवतार स्वर्णकार, अनुज कुमार, डाॅ प्रमोद कुमार, रंजीत कुमार मेहता, गौतम कुमार, रीतन प्रसाद मेहता व मुखिया मनोज कुमार मेहता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola