हत्या के मामले में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के चर्चित सुमित हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक और नामजद अभियुक्त रामप्रवेश यादव को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. रामप्रवेश कंकरोला का रहनेवाला है. घटना के बाद से रामप्रवेश फरार था. ज्ञात हो कि सुमित की पिटाई दो नवंबर को की गयी थी. उसे गंभीर स्थिति में इलाज […]

विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड के चर्चित सुमित हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक और नामजद अभियुक्त रामप्रवेश यादव को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. रामप्रवेश कंकरोला का रहनेवाला है.
घटना के बाद से रामप्रवेश फरार था. ज्ञात हो कि सुमित की पिटाई दो नवंबर को की गयी थी. उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रांची में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद मौत हो गयी थी. घटना के बाद सुमित के मामा अविनाश आर्या की शिकायत पर थाना में कांड संख्या 282/18 दर्ज कराया गया. मामले 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.
पुलिस ने घटना के दिन ही प्रतिमा यादव (पति-सुधीर यादव), चेतनी देवी (पति-मुंशी यादव) व ऋषभ राज उर्फ छोटू यादव को पकड़ कर जेल भेज दिया गया था. पुलिस ने प्रवेश यादव को गया बिहार से गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी सुदामा कुमार ने कहा कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola