गरीबों का अनाज उठाता रहा डीलर, लाभुक थे अनजान

Updated at : 09 Nov 2018 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों का अनाज उठाता रहा डीलर, लाभुक थे अनजान

हजारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड के चुगलामो पंचायत के घस्कोडीह टोला में पीडीएस दुकानदार ने दर्जनों कार्डधारियों का राशन कार्ड गुप्त तरीके से बनवाया और एक साल से अधिक समय तक उठाव करता रहा. गरीबों को अनाज का एक दाना नसीब नहीं हुआ. गरीबों के अनाज उठाने के लिए कई बार उसने मोबाइल फोन में ओटीपी […]

विज्ञापन
हजारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड के चुगलामो पंचायत के घस्कोडीह टोला में पीडीएस दुकानदार ने दर्जनों कार्डधारियों का राशन कार्ड गुप्त तरीके से बनवाया और एक साल से अधिक समय तक उठाव करता रहा. गरीबों को अनाज का एक दाना नसीब नहीं हुआ. गरीबों के अनाज उठाने के लिए कई बार उसने मोबाइल फोन में ओटीपी का उपयोग किया गया. भेद खुलने पर पीडीएस दुकानदार ने कई कार्डधारियों का राशन कार्ड रद्द करवा दिया. जिन लोगों का राशन कार्ड रद्द किया गया है, उन्होंने डीसी को आवेदन दिया है. सूचना है कि पीडीएस दुकानदार प्रत्येक लगभग पांच क्विंटल अनाज की हेराफेरी करता था.
कैसे हुआ खुलासा
चुगलामो पंचायत के घस्कोडीह टोला में डीलर जीवलाल प्रसाद ही पूरे गांव भर का राशन वितरण करता था. पिछले दिनों सरकार के निर्णय के बाद मिट्टी तेल ठेला वेंडरों के लिए पीडीएस दुकान गणेश महतो को आवंटित किया गया. नये पीडीएस दुकानदार को 46 पीएच कार्ड और चार अंत्योदय कार्ड को अनाज वितरण के लिए मिला. कार्ड बंटवारे के बाद गणेश महतो ने कार्डधारियों से आंवटन के अनुसार राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों से बात की, तब गुप्त तरीके से अनाज उठाव का राज खुला.
केस एक: पार्वती मोसोमात का कार्ड संख्या 202005146950 है. राशन कार्ड में तीन यूनिट है. वृद्ध महिला नेत्रहीन है. राशन कार्ड से 17 अप्रैल 2018, 11 मई 2018, 19 जून 2018 को वन टाइप पासवर्ड के माध्यम से मोबाइल नंबर 9507146005 से राशन का उठाव किया गया. खोजबीन करने पर पता चला कि उसके परिवार के किसी भी सदस्य के पास यह मोबाइल नहीं है. पीडीएस दुकानदार ने वृद्ध महिला से राशन कार्ड बनाने के लिए 1000 रुपया लिया था. लेकिन दुकानदार ने कहा कि तुम्हारा राशन कार्ड अभी नहीं बना है.
केस दो: लक्ष्मी देवी का राशन कार्ड संख्या 202005133395 है. इस राशन कार्ड में कुल दो यूनिट है. लक्ष्मी देवी ने कहा कि राशन कार्ड वापस मांगने पर डीलर ने उससे एक हजार रुपये की मांग की. पैसा नहीं देने पर राशन कार्ड को छंटनी सूची में डाल कर रद्द करवा दिया. इसी तरह की शिकायत कौशल्या देवी, अजनाल खातून, तिलकी देवी, नकुल महतो, बसंती देवी, चंदवा देवी, डुमरी देवी, इंद्रदेव महतो, नीरजा देवी, ननकी मोसोमात, संगीता देवी ने जिला प्रशासन से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola