हजारीबाग : ट्रेन के ठहराव को लेकर ग्रामीणों ने किया चौबे रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा : चौबे खरगु संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को चौबे रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया. धरना का नेतृत्व झाविमो केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी जयदेव चौधरी ने किया. धरना की अध्यक्षता रामप्रसाद राम ने की संचालन पप्पू कुमार सोनी ने किया. धरना […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : चौबे खरगु संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को चौबे रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

धरना का नेतृत्व झाविमो केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी जयदेव चौधरी ने किया. धरना की अध्यक्षता रामप्रसाद राम ने की संचालन पप्पू कुमार सोनी ने किया. धरना के माध्यम से लोगों ने जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस और पटना रांची जनशताब्दी ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे.

प्रत्येक वर्ष की तरह दुर्गा पूजा से छठ पूजा तक ठहराव करने की मांग धनबाद रेलवे के डीआरएम से कर रहे हैं. जयदेव चौधरी ने कहा कि यहां गाड़ी ठहराव विगत कई वर्षों से हो रही थी. लेकिन रेल प्रबंधक के उदासीन रवैया के कारण स्थिति बिगड़ चुकी है. इसके पूर्व चौबे रेलवे स्टेशन पर कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस 13151 अप तथा 13152 डाउन ट्रेन का ठहराव किया जाता था.

जयदेव चौधरी ने कहा कि मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मांग को पूरा नहीं करती है, तो इसके विरुद्ध व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा. बाद में धनबाद रेल मंडल के डीएमओ एवं टीआर ने दुरभाष पर जयदेव चौधरी को आश्वासन दिया कि दो दिन के बाद जम्मूतवी और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किया जाएगा.

आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया. इस अवसर पर झाविमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, पंसस प्रतिनिधि महबूब अंसारी, रामेश्वर साव, कुमार अंशु, मो जलालुद्दीन, निजामुद्दीन अंसारी, अख्तर हुशैन, संतोष चौधरी, राजेन्द्र स्वर्णकार, भोला ठाकुर, हदीस अंसारी, जागेश्वर यादव, त्रिवेणी यादव, किशुन सोनार, संजय कुमार चौधरी समेत आस पास के क्षेत्र से सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola