निर्माण के पहले ही कर ली गयी पैसे की निकासी, मामला दबाने के लिए जैसे-तैसे किया जा रहा है शौचालय का निर्माण

Updated:
विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : डाड़ी प्रखंड में शौचालय निर्माण में कई तरह की अनियमितता बरती गयी है. इस तरह का एक मामला होन्हेमोढ़ा पंचायत के कुर्रा गांव में एक बार फिर सामने आया है. इससे प्रखंड के पदाधिकारियों की नींद उड़ गयी है. इसे दबाने में पदाधिकारी लगे हुए हैं. जानकारी मिली है कि होन्हेमोढ़ा पंचायत […]

विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : डाड़ी प्रखंड में शौचालय निर्माण में कई तरह की अनियमितता बरती गयी है. इस तरह का एक मामला होन्हेमोढ़ा पंचायत के कुर्रा गांव में एक बार फिर सामने आया है. इससे प्रखंड के पदाधिकारियों की नींद उड़ गयी है. इसे दबाने में पदाधिकारी लगे हुए हैं. जानकारी मिली है कि होन्हेमोढ़ा पंचायत के कुर्रा गांव में मनरेगा योजना से कई शौचालय का निर्माण होना था, लेकिन चार-पांच शौचालय का निर्माण कार्य अब भी अधूरा है.
चर्चा है इसके निर्माण होने के पूर्व ही पैसे की निकासी कर ली गयी है. जिनका शौचालय अधूरा है, उसमें गाजा गंझू, नागो गंझू, पार्वती देवी, बसंती देवी, दशई तुरी का नाम शामिल है. जब इसकी भनक प्रखंड के आला पदाधिकारियों को मिली, तो मुखिया, वेंडर, रोजगार सेवक व पंचायत सेवक पर दबाव बनाया गया है. गाजा गंझू का शौचालय का निर्माण कार्य एक-दो पहले शुरू कर दिया गया है. अन्य लाभुकों के शौचालय निर्माण के लिए पहल शुरू कर दी गयी है.
वेंडर द्वारा मैटेरियल भी गिराया जा रहा है. एक वर्ष पहले ही डाड़ी प्रखंड को खुले शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया है. प्रखंड में लगभग नौ हजार शौचालय बनाये गये हैं. कई शौचालय अब भी अधूरे पड़े हुए हैं. इसके निर्माण में कई तरह की गड़बड़ियां की गयी है. जांच होगी, तो कई पदाधिकारी व कर्मचारी पकड़ में आ सकते हैं.
डाड़ी प्रखंड में अब भी लोग खुले में शौच जा रहे हैं. शौचालय का उपयोग लोग कई कारणों से नहीं कर रहे हैं. कुर्रा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इसकी जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की है. जिला प्रशासन ने कहा कि गड़बड़ी होगी, तो संबंधित लोगों पर होगी कार्रवाई.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola