एक हजार ड्राइविंग लाइसेंस जब्त, तीन लोग हिरासत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग : पैसे लेकर डीएल बनाने समेत अन्य शिकायत मिलने पर बुधवार को डीटीओ कार्यालय में राज्य परिवहन आयुक्त फैज अकरम मुमताज ने छापेमारी की. उन्होंने डीटीओ कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, एमवीआइ कार्यालय एवं स्मार्ट कार्ड कक्ष की जांच की. छापामारी की खबर सुन झोला लेकर घूम रहे दलाल इधर-उधर भागने लगे. इसी क्रम में एक […]
विज्ञापन
हजारीबाग : पैसे लेकर डीएल बनाने समेत अन्य शिकायत मिलने पर बुधवार को डीटीओ कार्यालय में राज्य परिवहन आयुक्त फैज अकरम मुमताज ने छापेमारी की. उन्होंने डीटीओ कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, एमवीआइ कार्यालय एवं स्मार्ट कार्ड कक्ष की जांच की. छापामारी की खबर सुन झोला लेकर घूम रहे दलाल इधर-उधर भागने लगे.
इसी क्रम में एक झोले से करीब एक हजार ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया. वहीं मुन्ना कुमार सिन्हा, मो शमीम, मो मुख्तार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इनके पास से डीटीओ कार्यालय से निर्गत डीएल, आरसी बुक के अलावा आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड और पेन ड्राइव जब्त किये गये. आयुक्त ने कई कर्मचारियों का मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त कर लिया है. वहीं उन्होंने डीटीओ प्रभात कुमार से भी पूछताछ की. बरामद सामान की जब्ती सूची बनाने में अधिकारी एवं कर्मी जुटे थे. करीब तीन घंटे तक चली छापामारी में सदर एसडीओ आदित्य रंजन भी मौजूद थे.
जब्ती सूची नहीं मिली : डीटीओ
डीटीओ प्रभात कुमार ने बताया कि राज्य परिवहन आयुक्त ने छापामारी के दौरान कार्यालय से कौन-कौन कागजात और दस्तावेज ले गये हैं. इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्हें कोई जब्ती सूची नहीं दी गयी है.
एक एमवीआइ के जिम्मे पांच जिले
हजारीबाग में कार्यरत एमवीआई अजय कुमार के जिम्मे हजारीबाग के अलावा चतरा, कोडरमा, रामगढ़ और धनबाद जिले का प्रभार है. एमवीआई अजय कुमार हजारीबाग जिले में पूरा समय नही दे पाते हैं. इस कारण समय पर न तो ड्राइविंग टेस्ट हो पाती है और न ही दस्तावेजों की जांच सही तरीके से हो पाती है. डीटीओ कार्यालय में हर दिन औैसतन सौ से अधिक आवेदन लाइसेंस के लिए जमा किये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन