व्यवसायी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के एक व्यवसायी से मोबाइल पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया आरोपी कुम्हार टोली निवासी राकेश सिंह (पिता-अशोक सिंह) है. उस पर सदर थाना कांड संख्या 336-18 में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के एक व्यवसायी से मोबाइल पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया आरोपी कुम्हार टोली निवासी राकेश सिंह (पिता-अशोक सिंह) है. उस पर सदर थाना कांड संख्या 336-18 में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
इस मामले में चार आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है. इसमें अनिकेत राणा, पवन सिंह, साजन कुमार, प्रभाकर तिवारी का नाम शामिल हैं. सभी ने व्यवसायी से फोन कर रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले मे पहले अनिकेत राणा और साजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
इसके पास से जब्त मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पवन सिंह, साजन और प्रभाकर तिवारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज. इस मामले के एक आरोपी राकेश सिंह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर सदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










