इचाक मोड़ के पास सड़क जाम करने उतरे विपक्षी दल के कार्यकर्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

टाटीझरिया में झामुमो व झाविमो ने की सड़क जाम टाटीझरिया : झारखंड बंद को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता बंद के समर्थन में एनएच-100 पर होलंग के पास उतरे. यहां तीन घंटे तक एनएच जाम रखा. झामुमो नेता भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन को वापस लेने की मांग कर रहे थे. बंद से आवागमन […]
विज्ञापन
टाटीझरिया में झामुमो व झाविमो ने की सड़क जाम
टाटीझरिया : झारखंड बंद को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता बंद के समर्थन में एनएच-100 पर होलंग के पास उतरे. यहां तीन घंटे तक एनएच जाम रखा. झामुमो नेता भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन को वापस लेने की मांग कर रहे थे. बंद से आवागमन बाधित रहा. यात्रियों को परेशानी हुई. टाटीझरिया में बैंक बंद रहे. ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. टाटीझरिया पुलिस प्रशासन ने जामकर्ताओं को हटाया. जाम करनेवालों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष योधी प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, होपन सिंह, रोहित पटेल, अर्जुन महतो, लक्ष्मण यादव, अर्जुन राणा, बोधी महतो, कामेश्वर पांडेय, शंकर राय, संजय महतो, अजय महतो, जेवीएम के इंद्रदेव यादव, देवनारायण ठाकुर, गोविंद महतो, वासुदेव महतो, नारायण मंडल सहित कई लोग शामिल थे. बंद को लेकर प्रशासनिक तैयारी थी. थानेदार देवेंद्र प्रसाद सिंह, एएसआइ कामेश्वर सिंह मुस्तैद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










