बसंत विहार कॉलोनी में बजबजा रही हैं नालियां

हजारीबाग : शहर का बसंत विहार कॉलोनी रिहाइशी इलाके में से एक है. इस मुहल्ले में करीब 10 हजार की आबादी रहती है. वर्तमान में इस मुहल्ले की स्थिति नारकीय है. बजबजाती नालियों के कारण लोग नाक पर रूमाल ढक कर रास्ते से गुजरते हैं. लोगों का इस मुहल्ले में रहना दूभर हो गया है. […]
हजारीबाग : शहर का बसंत विहार कॉलोनी रिहाइशी इलाके में से एक है. इस मुहल्ले में करीब 10 हजार की आबादी रहती है. वर्तमान में इस मुहल्ले की स्थिति नारकीय है. बजबजाती नालियों के कारण लोग नाक पर रूमाल ढक कर रास्ते से गुजरते हैं. लोगों का इस मुहल्ले में रहना दूभर हो गया है. नगर निगम चुनाव के समय प्रत्याशियों ने कॉलोनी की सफाई के नाम पर वोट मांगा था, लेकिन चुनाव खत्म होते ही पार्षद अपने वादे को भूल गये. कॉलोनीवासियों में उसे लेकर नाराजगी है. कॉलोनी के लोगों के अनुसार होल्डिंग टैक्स, पानी टैक्स के अलावा अन्य टैक्स वह भरते हैं. इसके बावजूद नाली की सफाई नहीं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




