सामूहिक विवाह उत्सव में एक साथ 101 जोड़े लेगें फेरे
कर्जन ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया गया है.
हजारीबाग. हजारीबाग कर्जन ग्राउंड में दो फरवरी को सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 101 वर-वधू का सामूहिक विवाह सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से किया जायेगा. इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का लेकर कर्जन ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया गया है. सभी वर-वधू के लिए अलग-अलग 101 शादी मंडप बनाया गया है. यह जानकारी सांसद की धर्मपत्नी निशा जायसवाल और पुत्र करण जायसवाल ने दी. उन्होंने बताया कि दो फरवरी को शहर के इमली कोठी स्थित जीडी गोयंका स्कूल से 101 वाहनों में सज-धज कर बारात बाजे गाजे के साथ निकलेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए