सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

खंड के भरनो चट्टी रोड रायकेरा के समीप शुक्रवार की रात्रि सड़क हादसे में लोहरदगा जिला के भंडरा निवासी महादेव उरांव (30) की मौत हो गयी

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड के भरनो चट्टी रोड रायकेरा के समीप शुक्रवार की रात्रि सड़क हादसे में लोहरदगा जिला के भंडरा निवासी महादेव उरांव (30) की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी भरनो पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार महादेव अपने दो साथियों के साथ बाइक पर अपनी बहन के घर पंडरानी गांव आया था. वहां से लौटने के क्रम में रात्रि को अनियंत्रित होकर गिर गया. जिससे सभी घायल हो गये. इलाज क्रम में महादेव की मौत हो गयी. जबकि उसे दो अन्य साथी को हल्की चोटें आयी है. वहीं शनिवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola