Gumla News: घाघरा में वज्रपात से युवक की मौत, दो मवेशी भी मरे; बारिश से बचने पेड़ की ओर जा रहा था
मृत मवेशी के समीप किसान | Prabhat Khabar Network
झारखंड के घाघरा में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक और दो मवेशियों की मौत हो गई। गांव में शोक का माहौल, प्रशासन से मुआवजे की मांग।
घाघरा,गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के टांगर सिकवार गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय युवक ललित उरांव की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, ललित उरांव बैल चराने के लिए सिकवार फार्म की ओर गया था. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिए वह समीप के एक पेड़ की ओर जाने लगा. इसी बीच वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से ललित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में ललित को एंबुलेंस से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
यह भी पढ़ें : Gumla News: गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, मिजोरम को 2-0 से हराकर बनीं सुब्रतो कप राष्ट्रीय चैंपियन
वज्रपात से किसान के दो मवेशियों की मौत
इधर, घाघरा थाना क्षेत्र के गुटवा जतरा टांड़ के समीप बारिश के दौरान हुए वज्रपात से दो मवेशियों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गुटवा गांव निवासी किसान गुडवा मुंडा ने अपने मवेशियों को कोयल नदी के किनारे जतरा टांड़ में घास चरने के लिए छोड़ा था.
कुछ देर बाद अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आने से दोनों मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मवेशियों की मौत से किसान का परिवार चिंतित है.
किसान गुडवा मुंडा ने बताया कि मवेशी ही खेती-बाड़ी के लिए उनका मुख्य सहारा थे. वज्रपात में दोनों मवेशियों की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए