Gumla News: पर्यटन स्थलों और खेल सुविधाओं को मिलेगा नया रूप, गुमला डीसी ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

गुमला उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों के विकास और खेल संरचना को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक की। जानिए जिले में चल रही प्रमुख योजनाओं की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

गुमला: गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित संचालित और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार और जिले में खेल अवसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पर्यटन स्थलों के विकास की कार्ययोजना पर चर्चा

बैठक में देवकी बाबाधाम, घाघरा, देवगांव शिव गुफा, पालकोट और अंबाघाघ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. इसके अलावा आंजन धाम, टांगीनाथ धाम, डुमरी, हीरादह (रायडीह), रॉक गार्डन गुमला और कतरी डैम समेत अन्य पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई.

उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को गति देने और पर्यटन स्थलों का सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें : Gumla News: गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, मिजोरम को 2-0 से हराकर बनीं सुब्रतो कप राष्ट्रीय चैंपियन

खेल सुविधाओं की भी हुई समीक्षा

खेल क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. इंडोर स्टेडियम बसिया में नये वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है. वहीं रायडीह के पतराटोली स्थित बख्तर साय स्टेडियम के जीर्णोद्धार और विकास का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया है.

घाघरा के रन्हे खेल मैदान के जीर्णोद्धार, चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने और जल निकासी के लिए नाली निर्माण की प्रक्रिया जारी है. गुमला के स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फ्लडलाइट युक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक हॉकी मैदान के निर्माण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ायी जा रही है.

यह भी पढ़ें :Gumla News: जिले में 4 पुल ध्वस्त-क्षतिग्रस्त, दर्जनों गांवों की आवाजाही पर संकट; कहीं 2 तो कहीं 9 साल से इंतजार

उपायुक्त ने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यटन और खेल दोनों क्षेत्रों में जिले की अपार संभावनाओं को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विकास प्राथमिकता है.

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अभियंता समेत संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola