Gumla News: सुड़ी समाज ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाएं | Prabhat Khabar Network

गुमला में सुड़ी समाज की महिलाओं ने सावन उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन

गुमला: सुड़ी समाज गुमला की ओर से धर्मशाला परिसर में सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और हरियाली के माहौल में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पूजा प्रसाद के साथ समाज के संरक्षक बद्री कुमार गुलशन, रामेश्वर प्रसाद साहू, महावीर प्रसाद साहू, जिला अध्यक्ष दिलीपनाथ साहू, जिला सचिव प्रमोद साहू, कोषाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद, उपाध्यक्ष ऋतुराज गुलशन, सहसचिव वरुण कुमार और युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा समाज

डॉ. पूजा प्रसाद ने सभी को सावन उत्सव की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज के विकास में आगे लाने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए. महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज और अधिक मजबूत होगा. उन्होंने समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में मिल-जुलकर सहयोग करने की अपील की.

इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सावन उत्सव मनाया. कार्यक्रम में रोमा गुप्ता, जयंती साहू, उदीपा देवी, नीतू देवी, सरिता कुमारी, विनीता देवी, बंटी कुमारी, सलोनी देवी, प्रियंका कुमारी, शारदा देवी, सीमा कुमारी, अमृता चौधरी, सुलोचना कुमारी, जया कुमारी, मंजू कुमारी, ओम रश्मि, रीना देवी, प्रिया कुमारी सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola