युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शनिवार की रात नौ बजे की घटना
विज्ञापन
चैनपुर.
थाना क्षेत्र के कटकाही गांव निवासी अनुराज बैगा (29) ने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार की रात नौ बजे की है. घटना की सूचना पर रविवार की सुबह चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की मां मोनिका देवी ने बताया कि मेरा बेटा चैनपुर बाजार गया था और मेरी बहू गांव वालों के साथ क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए भिक्षाटन करने गयी थी. शाम में हमलोग जल्दी खाना खाकर सो गये, तभी मेरे बेटे ने बहू के कमरे को बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद मेरी बहू ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया. फिर हमदोनों उसे खोजने लगे. फिर देखा कि घर के बाहर बने कमरे में उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन