महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता व नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं : किरण बाड़ा

Updated:
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएमएमयू पलाश-जेएसएलपीएस गुमला द्वारा सीएमटीसी तिर्रा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

8 गुम 26 में महिला को सम्मानित करते अतिथि गुमला. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएमएमयू पलाश-जेएसएलपीएस गुमला द्वारा सीएमटीसी तिर्रा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा व उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि महिलाएं किसी भी समाज की आधारशिला होती है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं. उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने कहा कि महिलाओं को अवसर और मार्गदर्शन मिले तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं है. वे भी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. जेएसएलपीएस डीपीएम शैलेंद्र जरिका ने कहा कि सामुदायिक संस्थाओं और सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है. जिससे वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. वहीं कार्यक्रम में फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत विभिन्न लाभान्वित महिलाओं को भी सम्मानित किया गया. लाभुक महिला कांति देवी व ललिता देवी ने बताया कि उन्हें एक वर्ष के लिए बिना ब्याज को लोन मिला है. वर्तमान में चावल प्रोसेसिंग, सब्जी विक्रय व डेयरी पालन जैसे वैकल्पिक आजीविका कार्यों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola