किराना सामान लाने निकली महिला लापता, पति ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

Updated:
विज्ञापन

किराना दुकान के लिए घर से निकली महिला लापता

गुमला के पतिया गांव से एक महिला किराना सामान लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. पति ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

विज्ञापन

गुमलाः थाना क्षेत्र के पतिया गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. महिला के पति जट्टू गोप ने गुमला थाना में आवेदन देकर पत्नी की तलाश कराने की गुहार लगाई है. आवेदन के अनुसार, जट्टू गोप की पत्नी लीला देवी 18 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11 बजे किराना सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- फर्श पर सो रहे बच्चे को करैत ने डंसा, दो घंटे बाद अस्पताल पहुंचा परिवार

परिजनों ने काफी तलाश की

महिला के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. पति के अनुसार, लीला देवी के मोबाइल नंबर पर कई बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ. काफी तलाश के बाद भी महिला का पता नहीं चलने पर पति ने गुमला थाना में आवेदन दिया.

पुलिस कर रही महिला की तलाश

जट्टू गोप ने पुलिस से पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कराने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola