झारखंड में अपराधियों ने महिला को टांगी से क्यों काट डाला, पढ़िए ये रिपोर्ट
गुमला : गुमला जिले के घाघरा थाना स्थित सासो गांव में 45 वर्षीया बिरसमनी देवी की शुक्रवार की देर रात टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी है. शव को उसके ही घर से पुलिस ने बरामद किया है. महिला के शव के बगल में ही हत्या में प्रयुक्त टांगी रखी हुई थी.

आपके शहर में
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला का चार साल का पुत्र भी था, लेकिन अपराधियों ने बेटे को पहले घर से बाहर निकाला. उसके बाद बिरसमनी को मार डाला. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिरसमनी अपने खेत से धान कटवायी थी. कुछ लोगों को उन्होंने धान बोहने के लिए लगाया था. देर शाम को धान बोहने के बाद बिरसमनी के घर पर मुर्गा भात और दारू की पार्टी चली थी. हत्या को लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं. पुलिस की जांच के बाद ही इसकी वजह का खुलासा हो सकता है.
ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि बिरसमनी का एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी कल रात को उसके घर आया था. ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि रात को कुछ हुआ होगा. उसके बाद हत्या कर दी गयी. शनिवार की सुबह पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर लिया. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. मृतका के दो बेटा किस्को में रहते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा घर पर रहता है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए