Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में आज किन जिलों में होगी बारिश ? मौसम विभाग ने जारी किया वज्रपात का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Jharkhand : मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया गया है कि झारखंड के दक्षिणी एवं मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका है. बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में अगले 4-5 दिनों तक दिन में तापमान सामान्य या इससे अधिक रह सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड के दक्षिणी एवं मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अनुसार राज्य के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका है. बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने के समय सतर्क रहें. किसानों से अपील की गयी है कि खराब मौसम में खेत में न जाएं. पेड़ और खंभों से दूर रहकर किसी सुरक्षित स्थान पर रुकें. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में अगले 4-5 दिनों तक दिन में तापमान सामान्य या इससे अधिक रह सकता है.

Also Read: भीमा कोरेगांव केस : फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी पर क्या बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ?

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की स्थिति सामान्य रही है. कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई है. सर्वाधिक बारिश लातेहार में 71 मिमी रिकॉर्ड की गयी है.

Also Read: भीमा कोरेगांव केस में फादर स्टेन स्वामी के खिलाफ चार्जशीट में क्या है एनआईए का आरोप ?

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola