गुमला के श्मशान घाट में चिता वेदी की हालत खराब, दाह संस्कार के दौरान गिर जाता है अधजला शव

विज्ञापन

वार्ड संख्या 02 के वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार मिश्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के श्मशान घाट की चिता वेदी की हालत चिंताजनक है. जर्जर लोहे के कारण अंत्येष्टि में परेशानी हो रही है और शव अधजला गिर रहा है. तत्काल जीर्णोद्धार की मांग.

विज्ञापन

गुमला. गुमला नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 में अवस्थित श्मशान घाट में मौजूद चिता की अंत्येष्टि वेदी की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. इसके जीर्णोद्धार की मांग को लेकर वार्ड संख्या 02 के वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार मिश्रा ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गुमला को पत्र दिया है.

विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि वार्ड संख्या 22 में अवस्थित श्मशान घाट में मौजूद चिता की अंत्येष्टि वेदी की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. उक्त स्थल पर मौजूद लोहा टूटा हुआ है. जिससे मृतक के दाह संस्कार में कठिनाई आती है एवं मृत शरीर अधजली अवस्था में ही गिर जाता है.

साथ ही मृतक के परिजनों में असंतोष की भावना सहित आत्मग्लानि उत्पन्न होती है. पत्र में आगे कहा गया है कि उपरोक्त के आलोक में जनहित को देखते हुए अविलंब वार्ड संख्या 22 में अवस्थित श्मशान घाट में मौजूद चिता की अंत्येष्टि वेदी का जीर्णोद्धार करायी जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola