VHP की इस बैठक में क्यों जुटे गुमला के पदाधिकारी 4 सितंबर से होने जा रहा बड़ा आयोजन
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता गुमला में बैठक करते: फोटो प्रभात खबर
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल गुमला ने आगामी स्थापना दिवस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया. 4 सितंबर से शुरू होने वाले इस आयोजन में संगठन के विस्तार और समाज सेवा के कार्यों पर चर्चा की गई.
गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट
आपके शहर में
गुमला. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) व बजरंग दल गुमला के तत्वावधान में श्री गणेश मंदिर करमटोली, गुमला नगर में विभाग संगठन मंत्री विजय यादव का परिचय सत्र आयोजित किया गया. बैठक दोपहर एक बजे से शुरू हुई. इसमें जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक की शुरुआत तीन बार ॐ उच्चारण, एकात्म श्लोक एवं विजय महामंत्र के साथ हुई.
संगठन के कार्यों और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
परिचय सत्र के बाद विभाग संगठन मंत्री विजय यादव ने संगठन के कार्यों, प्रखंड समितियों की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की.
4 से 12 सितंबर तक मनाया जायेगा स्थापना दिवस
उन्होंने कहा कि 4 से 12 सितंबर तक विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. विहिप की जहां-जहां समितियां गठित है, वहां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.
संगठन के उद्देश्य की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी को विश्व हिंदू परिषद की स्थापना कब, क्यों और किस उद्देश्य से हुई, इसकी जानकारी होनी चाहिए. साथ ही समाज के लिए संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचायी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब समाज संगठन के उद्देश्य और कार्यों से अवगत होगा, तभी अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ेंगे.
प्रखंड समितियों को सक्रिय करने पर विचार-विमर्श
बैठक में संगठन के विस्तार, प्रखंड समितियों को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
ये भी पढ़ें: Gumla News: जब नशे ने बिगाड़ा गांव का माहौल, तो ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान, पुलिस से लगाई गुहार
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक संतोष यादव, जिला सह संयोजक अरविंद लोहरा, विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार प्रमुख विजय पन्ना, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुमार तथा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट में गवाही नहीं देने की धमकी, DGP से मांगी सुरक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए