दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट में गवाही नहीं देने की धमकी, DGP से मांगी सुरक्षा
गुमला में दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट में गवाही न देने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है. पीड़िता ने डीजीपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
गुमलाः जिले में दुष्कर्म के एक मामले की पीड़िता को न्यायालय में गवाही नहीं देने और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर डीजीपी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजा है.
आपके शहर में
2019 में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि वर्ष 2019 में जब वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी, उस समय सिसई प्रखंड के सहिजाना निवासी कार्तिक उरांव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. इस मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है और पीड़िता की गवाही भी हो रही है.
ये भी पढ़ें- संजय सेठ के बयान पर JMM का जवाब, कहा- न्यायालय में लंबित मामले पर निष्कर्ष उचित नहीं
गवाही देने पर बदनाम करने की धमकी
पीड़िता का आरोप है कि आरोपित लगातार उस पर न्यायालय में गवाही नहीं देने का दबाव बना रहा है. गवाही देने पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की धमकी दी जा रही है. इसके अलावा उसकी ससुराल जाकर भी उसे बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता ने आरोपित से खतरा बताते हुए डीजीपी से सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए