बिशुनपुर में जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद

Updated:
विज्ञापन

मंच पर अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिशुनपुर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद कर सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया.

विज्ञापन

बिशुनपुर: बिशुनपुर प्रखंड के चिंगरी स्थित जतरा टाना भगत स्मारक परिसर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता घाघरा मंडल अध्यक्ष जगत ठाकुर ने की. इसमें मुख्य रूप से संयोजक सह भाजपा प्रदेश मंत्री मनीर उरांव, सह संयोजक भिखारी भगत, विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, समाजसेवी रविंद्र भगत और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटेलाल उरांव उपस्थित रहे.

विज्ञापन

बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीर उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है.

महेंद्र भगत ने कहा कि जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. वहीं, भिखारी भगत ने जतरा टाना भगत के विचारों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की.

सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने का आह्वान

जगत ठाकुर ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को आत्मसात करने का अवसर है. उन्होंने समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने का आह्वान किया.

मौके पर आशीष सोनी, राजकुमार खेरवार, अमित उरांव, चंदन कुमार सिंह, बुधराम नगेशिया, अजीत उरांव, सुरेंद्र कुमार मांझी, अभिषेक रंजन सिंह, केदार साहू, विनय चिक बड़ाईक, सुखदेव उरांव, छोटन उरांव, ज्ञान सिंह, राजेश उरांव, कालेश्वर उरांव और जीवन मुंडा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola