अभियान का उद्देश्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना : उमेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरी में संपूर्णता अभियान 2.0 शुरू

विज्ञापन

डुमरी में संपूर्णता अभियान 2.0 शुरू डुमरी. डुमरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को संपूर्णता अभियान 2.0 शुरू हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने संपूर्णता अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, स्वच्छता सहित कुल 39 विकास सूचकों (इंडिकेटर्स) की जानकारी दी. कहा कि अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन, बच्चों की नियमित उपस्थिति, ड्रॉपआउट रोकने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रवृत्ति योजना, मध्याह्न भोजन व विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने करने की बात कही. पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस करते हुए पोषण क्षेत्र में कुपोषण उन्मूलन, आंगनबाड़ी केंद्रों की सक्रियता, गर्भवती व धात्री माताओं व बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत नियमित टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत योजना और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की बात कही. पेयजल और स्वच्छता पर निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल के लिए हर घर जल योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल स्रोतों की नियमित जांच के निर्देश दिये गये. वहीं स्वच्छता के क्षेत्र में खुले में शौच मुक्त स्थिति बनाये रखने, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान को निरंतर चलाने पर जोर दिया. पंचायतों के विकास के लिए बीडीओ ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में प्रमुख जीवंती एक्का, डॉ अलबेल केरकेट्टा, पंचायत सेवक शैलेंद्र मिश्रा, अशोक गुप्ता, बीपीओ तपेश्वर साहू, जेइ पुनीत एक्का, जेइ दिलीप उरांव, फेलो अंजनी तिवारी, मुखिया प्रदीप मिंज समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola